{"_id":"5c2e4c34bdec2256a871541a","slug":"171546538036-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलसिस सेवा शुरू, तीन दिन में सात मरीजों ने करवाया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायलसिस सेवा शुरू, तीन दिन में सात मरीजों ने करवाया उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र..
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नववर्ष पर किडनी के मरीजों को राहत
डायलिसिस सेवा शुरू, तीन दिन में सात मरीजों ने करवाया उपचार
यूनिट में एक समय में छह मरीजों को मिल सकेगी डायलिसिस सुविधा
तीन दिन में बारी-बारी सात मरीज आए, दो अभी भी उपचाराधीन
अब किडनी रोगियों को नहीं काटने पड़ेंगे पीजीआई या आईजीएमसी के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में डायलिसिस सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के शुरू होने के तीन दिन के अंदर सात मरीजों ने यहां अपना उपचार करवाया है। इनमें से दो मरीज वर्तमान में भी डायलिसिस वार्ड में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में नववर्ष पर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के लिए डायलिसिस सेवा शुरू कर दी है। अब किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए पीजीआई चंडीगढ़, आईजीएमसी शिमला, अन्य मेडिकल कॉलेजों या निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें हमीरपुर में ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कमरा नंबर 221 में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में एक साथ छह मरीज डायलिसिस की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व में अस्पताल में डायलिसिस मशीनें तो थी लेकिन, उन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से चालू नहीं किया गया। अब जब मशीनें चालू हुई हैं तो इनके रखरखाव एवं संचालन की जिम्मेवारी निजी हाथों में सौंपी गई है। तीन दिन में अस्पताल में सात रोगियों ने डायलिसिस करवाया है। किडनी रोगियों को हमीरपुर में यह सुविधा अब उपलब्ध होगी। उन्हें कहीं बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा का कहना है कि अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए छह मशीनें स्थापित की गई हैं। अस्पताल में किडनी रोगी अब डायलिसिस की सुविधा कमरा नंबर 221 में ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम तीन दिनों में सात मरीजों ने डायलिसिस करवाया है।