फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बहन की मौत मामले की जांच को भाई ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

बहन की मौत मामले की जांच को भाई ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पड़ते जोलसप्पड़ गांव के पास 15 अक्तूबर को हुई अधेड़ महिला की मौत के मामले में भाई और अन्य परिजन वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा से मिले। मायका पक्ष ने उपायुक्त को इस मामले की छानबीन करवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है। 15 अक्तूबर को कैलाशो देवी पत्नी गरीब दास निवासी गांव जोलसप्पड़ की मौत हो गई थी। महिला को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल लेकर आए तो यहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टांडा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण जहर का सेवन बताया। लेकिन, मृतका के भाई राजेंद्र कुमार पुत्र नथ राम निवासी वार्ड-5 हमीरपुर ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उसकी बहन पूर्व में बिल्कुल स्वस्थ थी। 13 अक्तूबर को उसके साथ बहू और अन्य परिवार सदस्यों ने मारपीट की थी। उसे शक है कि उसकी बहन को जहर दिया गया है। राजेंद्र ने उपायुक्त से उसकी बहन की मौत मामले की जांच करवाने की मांग की है। उसने कहा कि वह नादौन थाने में भी गए थे, जहां उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उधर, उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed