फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नखरेड़ सौरा में मकान राख, दस लाख का नुकसान

नखरेड़ सौरा में मकान राख, दस लाख का नुकसान

Wed, 21 Mar 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
नखरेड़ सौरा में मकान राख, दस लाख का नुकसान
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के तहत आते गांव नखरेड़ सौरा, डाकघर कुठेड़ा में आग से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस आग में पीड़ित परिवार का करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित की पहचान गोरख राम पुत्र जोगी राम निवासी गांव नखरेड़ सौरा, डाकघर कुठेड़ा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब तीन बजे घर पर अचानक आग लग गई। इस दौरान परिवार के बड़े सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। केवल छोटे बच्चे ही घर पर मौजूद थे। आग के कारण घर के भीतर रखा एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, तीन सिलाई मशीनें, बैड, कुर्सियां, ट्रंक, राशन का सामान और कपड़े जल कर राख हो गए। वहीं सिलाई का काम करने वाली पीड़ित परिवार की बहू के कमरे में लोगों द्वारा सिलने को दिए कपड़े भी जल गए। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना गांव के लोगों ने दमकल विभाग को पौने चार बजे दी। उधर सूचना मिलते ही हमीरपुर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मकान जल चुका था। हालांकि दमकल विभाग ने मुस्तैदी से आग पर काबू पाया और आसपास के तीन घरों को आग से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed