{"_id":"6aece1b42031f788810dc09f","slug":"academic-level-of-students-assessed-in-120-government-schools-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-214531-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के 120 सरकारी स्कूलों में परखा विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के 120 सरकारी स्कूलों में परखा विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर
Fri, 06 Nov 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। समग्र शिक्षा के तहत संचालित लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) 2.0 के अंतर्गत जिला हमीरपुर के 120 सरकारी स्कूलों में चार और पांच नवंबर को एंडलाइन असेसमेंट करवाया गया। इसमें जिले के सभी छह शिक्षा खंडों के छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मूल्यांकन के दौरान हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों की परीक्षाएं ली गईं। जिला उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा नवीन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार करना और विषयवार दक्षताओं को मजबूत बनाना है।
एंडलाइन असेसमेंट के माध्यम से कार्यक्रम के तहत किए गए शैक्षणिक प्रयासों के परिणामों का आकलन किया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि मूल्यांकन की अगली प्रक्रिया में विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की ओसीआर शीट को स्विफ्ट चैट एप के माध्यम से स्कैन किया जाएगा।
विज्ञापन
संबंधित स्कूलों के शिक्षक यह कार्य करेंगे। इससे विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और विषयवार अधिगम स्तर का विश्लेषण करने में मदद मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से स्कैनिंग का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समय पर पूरा करने का आग्रह किया।
जिला हमीरपुर में शिक्षा खंडवार स्कूलों की संख्या इस प्रकार रही। हमीरपुर शिक्षा खंड के 25, बिझड़ी के 27, भोरंज के 22, नादौन के 18, गलोड़ के 17 और सुजानपुर के 11 स्कूलों में मूल्यांकन करवाया गया। इस तरह जिले के सभी छह शिक्षा खंडों के 120 स्कूल इस प्रक्रिया में शामिल हुए।
मूल्यांकन के परिणामों से विद्यार्थियों की सीखने संबंधी कमियों की पहचान करने और आगामी शिक्षण योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।