{"_id":"5a04615b4f1c1bce408b5943","slug":"171510236507-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के कारण अस्पताल बंद, इमरजेंसी में भी इक्का दुक्का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के कारण अस्पताल बंद, इमरजेंसी में भी इक्का दुक्का मरीज
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में मतदान के दिन वीरवार को इंडोर वार्ड लगभग खाली रहे। माना जा रहा है कि मरीजों ने भी मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अस्पताल में अधिकतर बेड खाली ही रहे। वीरवार को अस्पताल में बहुत कम मरीज मौजूद रहे। चिकित्सकों की छुट्टी होने के कारण जरनल ओपीडी बंद रही।
अस्पताल में महिला वार्ड व पुरुष वार्ड सहित अन्य वार्डों में अधिकतर बेड खाली रहे। सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोजाना की तरह कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी अस्पताल में लगी थी। वहीं आपातकालीन कक्ष में इक्का-दुक्का मरीज ही उपचार के लिए आए। जिनको प्राथमिक उपचार अस्पताल में मौजूद नर्सों व फार्मासिस्ट द्वारा ही दिया गया। एक चिकित्सक आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद रहा। उधर, एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि अस्पताल में रोजाना की तरह ही चिकित्सकों की ड्यूटी रही। वीरवार को मरीज उपचार के लिए कम आए। सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उचित स्टाफ की तैनाती अस्पताल में की गई थी।