फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एबीवीपी प्रदेश में करेगी 500 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

एबीवीपी प्रदेश में करेगी 500 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 02 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी प्रदेश में करेगी 500 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री नवीन शर्मा ने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवा मतदाता जागरण अभियान 27 अक्तूबर से शुरू किया है। हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवीन ने कहा कि यह अभियान 6 नंवबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद की छह टीमें पूरे प्रदेश में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश के हर जिला में मतदाता जागरूकता के 500 से अधिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के मुद्दों वाले करीब 5 लाख पर्चें शिक्षण संस्थानों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों में बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार शिक्षण संस्थानों को खोलने में बढ़ावा दे रही है, परंतु स्टाफ की चिंता नहीं कर रही है। कॉलेज विद्यार्थियों पर रूसा प्रणाली जबरन थोप दी गई है। फीस वृद्धि तथा अन्य सुविधाओं के लिए विद्यार्थियों को आंदोलन करने पड़े हैं। विद्यार्थी परिषद ने अपने आठ सूत्रीय मांग पत्र में लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश में केवल उसी सरकार को चुनें जो छात्रों, युवाओं व समाज के हर वर्ग की हितैषी हो। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अरविंद कुमार, जिला संयोजक अंकुश और हमीरपुर कॉलेज के सचिव सचिन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed