फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ईशा ने 400 व

ईशा ने 400 व

Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
ईशा ने 400 और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय नादौन में वार्षिक खेलकूद दिवस पर दिखाया दम
प्रधानाचार्य ने नवाजे सालभर खेलकूद में अव्वल रहे खिलाड़ी छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि प्रधानाचार्य विनीता परशीरा ने छात्रों से जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया। प्रतियोगिता के दौरान वर्षभर की खेल गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को स्वर्ण, सिल्वर व कांस्य पदक से नवाजा गया। खेलों में शिवाजी सदन की टीम ने पहला और टैगोर सदन की टीम ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। स्कूल के छात्र मास्टर लविश को राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मुख्य अतिथि ने भेंट की।

प्राथमिक स्तर पर विजेता की ट्राफी टैगोर सदन ने हासिल की। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में ईशा ने 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। बैडमिंटन में प्रियांशु राणा और मुस्कान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शतरंज में इशिता और इति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कबड्डी में टैगोर सदन की लड़कियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वॉलीबाल में अशोक सदन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर सभी विजेता विद्यार्थियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया। शारीरिक एवं खेलकूद शिक्षक पंकज ठाकुर ने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों से प्रतिदिन खेलों के साथ जुड़ने का आग्रह किया। मुकेश शर्मा और पूनम ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यालय के शिक्षकों में सुरेंद्र कुमार डोगरा, भारत भूषण, अनूप सिंह, राकेश कुमार, कपिल देव, अमित, कमलेश, मोनिका, पिंकी, भावना, विनीता, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed