फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सेवानिवृति के बाद भी देश सेवा का जज्बा है कायम

सेवानिवृति के बाद भी देश सेवा का जज्बा है कायम

Wed, 17 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर के राजेश में सेवानिवृत्ति के बाद भी देश सेवा का जज्बा बरकरार है। सेना में भर्ती होने के सपने को साकार करने के लिए सेना से रिटायर होकर लौटे नायक राजेश कुमार युवाओं को फ्री में ट्रेनिंग दे रहे हैं। रोजाना सुबह सवेरे हमीरपुर के खेल मैदान में पहुंच कर राजेश कुमार करीब एक दर्जन युवाओं को सेना में भर्ती का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। ‘पलटन’ के नाम से शुरू की गई इस सेना भर्ती की ट्रेनिंग के लिए युवा भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

पलटन अकादमी के शुरुआती दिनों में तीन युवा सेना में भर्ती भी हो चुके हैं। प्रशिक्षक राजेश कुमार का कहना है कि वह रोजाना खेल मैदान में कई युवाओं को पसीना बहाते देखते थे लेकिन, युवाओं को भर्ती के लिए सही ढंग से तैयारी नहीं मिलने पर उन्होंने खुद मैदान में उतर कर इन्हें सेना में भर्ती की तैयारी करवाने का बीड़ा उठाया है। पूर्व सैनिक राजेश कुमार ने 17 सालों तक तीन डोगरा रेजिमेंट में सेवाएं दी हैं और बतौर कमांडो प्रशिक्षक सेना में कार्यरत रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद अब घर पर सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए राजेश कुमार की पलटन काम कर रही है। राजेश का सपना है कि आने वाले समय में युवाओं की पलटन तैयार करके सेना में भेजें ताकि, देश की रक्षा हो सके। इसलिए राजेश ने अपने ट्रेनिंग ग्रुप का नाम ही पलटन रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed