{"_id":"5a79dfec4f1c1b410b8b7698","slug":"161517936620-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार बड़े औद्योगिक घरानों पर मेहरबान : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार बड़े औद्योगिक घरानों पर मेहरबान : राणा
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विस क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि गरीब व आम आदमी के वोट लेकर सत्ता में आई मोदी सरकार आम आदमी की सुध लेने के बजाय देश के औद्योगिक घरानों पर ही मेहरबान रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कभी भी जनता को दिखाए गए सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश नहीं की और न ही अपने वायदों को पूरा करके आम आदमी को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के दुष्चक्र से निजात दिलाई है।
उन्होंने कहा मोदी सरकार के बड़े औद्योगिक घरानों के प्रति प्रेम के पीछे वजह क्या है, जनता यह जानना चाहती है। राणा ने कहा कि जनता की सुध लेने की बजाय मोदी सरकार ने अपना कार्यकाल सिर्फ कांग्रेस को कोसने में ही व्यतीत किया है। उन्होंने कहा मोदी सरकार की वायदाखिलाफी से समाज का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने का पूरा मन बना चुका है। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं का सिर्फ चुनावों में ही गरीब के प्रति प्रेम उमड़ता है और चुनाव बीत जाने के बाद भाजपा के एजेंडे में गरीब हाशिये पर चला जाता है।