{"_id":"5a79dfdf4f1c1bb3208b7bf8","slug":"161517936607-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 पंचायतों की बीपीएल सूची पहुंची बीडीओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 पंचायतों की बीपीएल सूची पहुंची बीडीओ कार्यालय
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में अपात्र लोगों को बीपीएल से बाहर करने की मुहिम के तहत विकास खंड कार्यालय में 57 पंचायतों की बीपीएल सूची पहुंच गई है। इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम आने आरंभ हो गए हैं। खंड विकास अधिकारी नादौन चंद्रवीर सिंह ने कहा कि ऐसे अपात्र लोगों के विरुद्ध शिकायतें आने लगी हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी पहचान छुपा कर भी किसी अपात्र के विरुद्ध शिकायत करता है तो बिना नाम की इस शिकायत को भी गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत पंचायत में करें तो बेहतर होगा या फिर एसडीएम तथा बीडीओ कार्यालय में भी शिकायत भेजी जा सकती है।
बीडीओ कार्यायल में पहुंची 57 पंचायतों के बीपीएल परिवारों की सूचियों की छंटनी प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि उपलब्ध करवाई गई सूची की जांच पहले खंड स्तर पर तथा इसके बाद जिला स्तर पर की जाएगी। इसके उपरांत विशेष समिति द्वारा पंचायत स्तर पर घर-घर जा कर पात्र व अपात्र उम्मीदवारों के दावों की जांच होगी। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 13 फरवरी तक इस अभियान के प्रथम चरण को पूरा करना होगा।