{"_id":"5a158e2b4f1c1bc9678bd3f9","slug":"161511362091-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, 30 किलोमीटर दूर हमीरपुर आ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, 30 किलोमीटर दूर हमीरपुर आ रहे मरीज
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय स्थित अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले छह माह से खराब पड़ी हुई है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब होने के कारण लोगों में रोष है। इससे पहले माह में कभी एक दिन, तो कभी दो दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा थी, लेकिन पिछले छह माह से यहां पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण मरीजों को हमीरपुर या अन्य जगहों पर अल्ट्रासाउंड करवाने का मजबूर होना पड़ रहा है।
इमरजेंसी में मरीजों को उपमंडल भोरंज से 30 किलोमीटर का सफर तय कर हमीरपुर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें निजी लैब में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। विनोद, कविता, सुरेश और नरेंद्र आदि का कहना है कि सामान्य मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने के कारण हमीरपुर का रुख करना पड़ रहा है। इससे उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक करवाने की मांग की है। उधर, बीएमओ भारंज डॉ. ललित कालिया का कहना है कि मशीन की रिपेयर करने के लिए ऑर्डर दिया गया है। जल्द ही मशीन को ठीक करवाकर मरीजों को सुविधा दी जाएगी।