{"_id":"5f8736558ebc3e9bfe29d75a","slug":"16-more-positive-in-hamirpur-distt-hamirpur-hp-news-sml3483711178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड एंटीजन टेस्ट में बच्चे समेत 16 और लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड एंटीजन टेस्ट में बच्चे समेत 16 और लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में बुधवार को बच्चे समेत 16 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में इनकी पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए, जिनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए 16 लोगों में हमीरपुर के वार्ड नंबर एक कृष्णानगर के 4 लोग 36 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय व्यक्ति और 6 वर्षीय बच्चा शामिल है। इनके अलावा जंगलबैरी क्षेत्र के गांव कुडाणा के 51 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इनके अलावा निकटवर्ती गांव चैकी जमवाला में पीजीआई चंडीगढ़ से लौटे 34 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला, गांव धनेटा का 62 वर्षीय व्यक्ति तथा टौणी देवी के गांव छत्रैल की 42 वर्षीय महिला शामिल है। ये चारों लोग पहले ही गृह संगरोध में रखे गए थे।
कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क के कारण उखली क्षेत्र की तीन महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें गांव उखली की 48 वर्षीय और 40 वर्षीय महिला तथा उखली क्षेत्र के गांव भगोट की 33 वर्षीय महिला शामिल है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से लौटा बड़सर के गांव अप्पर कनार का 34 वर्षीय व्यक्ति, कलूर क्षेत्र के गांव मवालघाट में चंडीगढ़ से लौटी 42 वर्षीय महिला, डिडवीं टिक्कर क्षेत्र के गांव समराला में चंडीगढ़ से लौटा 46 वर्षीय व्यक्ति और जिला कांगड़ा के गांव चैवन का 80 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।