फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1572 people filed nomination papers on the first day of the Panchayat elections.

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन 1572 ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Fri, 08 May 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
1572 people filed nomination papers on the first day of the Panchayat elections.
बड़सर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नामांकन करने के बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और समर्थकों के सा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में पंचायत चुनावों के लिए पहले दिन 1572 नामांकन जिला परिषद, बीडीसी, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच के पद के लिए दर्ज हुए हैं।
जिला परिषद के लिए 15 और पंचायत समिति सदस्य के 131, प्रधान के लिए 363, उपप्रधान के लिए 316 और वार्ड पंच के लिए 747 ने नामांकन भरा है। जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिले की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिले की कुल 242 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों की नामांकन प्रक्रिया वीरवार को आरंभ हो गई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में कुल 1572 नामांकन पत्र भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 6 पंचायत समिति के सदस्यों के लिए 131 पर्चे भरे गए।
विज्ञापन

इनमें बीडीसी सुजानपुर के लिए 18, बीडीसी हमीरपुर 11, बीडीसी बमसन 24, बीडीसी भोरंज 29, बीडीसी बिझड़ी 22 और बीडीसी नादौन के लिए 27 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिले की विभिन्न पंचायतों में प्रधान के पदों के लिए 363 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से विकास खंड सुजानपुर में 28, हमीरपुर में 42, बमसन 43, भोरंज 94, बिझड़ी 88 और नादौन ब्लॉक की पंचायतों में 68 नामांकन भरे गए।
इसी प्रकार, पंचायत उपप्रधान के पद के लिए जिलेभर में 316 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विकास खंड सुजानपुर और हमीरपुर में 30-30, बमसन में 36, भोरंज 77, बिझड़ी 83 और नादौन में 60 परचे भरे गए। पंचायत सदस्य के पदों के लिए जिलेभर में कुल 747 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। विकास खंड सुजानपुर में 71, हमीरपुर में 99, बमसन 87, भोरंज 211, बिझड़ी 170 और नादौन में 109 परचे भरे गए।
उपायुक्त ने बताया कि इन पंचायतीराज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए 8 और 11 मई को भी पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 12 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

वहीं, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 3,63,699 है। इनमें 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के 2 लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।

बड़सर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नामांकन करने के बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और समर्थकों के सा

बड़सर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नामांकन करने के बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और समर्थकों के सा

बड़सर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नामांकन करने के बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और समर्थकों के सा

बड़सर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नामांकन करने के बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और समर्थकों के सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed