फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर में नगर परिषद का स्वागत गेट गिरा

सुजानपुर में नगर परिषद का स्वागत गेट गिरा

Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। कांगड़ा बैंक के मुख्य चौक पर नगर परिषद की ओर से लगाया गया स्वागती द्वार बुधवार सुबह अचानक गिर गया है। सुबह के समय भीड़ कम होने के चलते दो राहगीर यहां से गुजर रहे थे जो बाल बाल बचे हैं। लोहे का बना यह स्वागती द्वार अगर किसी राहगीर के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्वागती द्वार गिरने की सूचना नगर परिषद को दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 दिन पहले सुजानपुर में आए तूफान से यह स्वागती द्वार पूरी तरह गिरने की कगार पर था। इस संदर्भ में नगर परिषद को 2 दिन पहले ही सूचना दे दी गई थी। लेकिन, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद को बार बार सूचित करने के बावजूद उन्होंने इस स्वागती द्वार को उतारने की जहमत नहीं उठाई। जब यह द्वार गिर गया तो उसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों ने कहा कि अगर इस द्वार को पहले ही हटा दिया गया होता तो समस्या उत्पन्न नहीं होती। लेकिन, नगर परिषद की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक मेहरा ने बताया कि बीते कल ही इसकी सूचना मिली थी। मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया था। लेकिन, हाइट ज्यादा होने के चलते यह द्वार उतर नहीं पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed