फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एसडीएम का औचक निरीक्षण, कमियों दूर करने के निर्देश

एसडीएम का औचक निरीक्षण, कमियों दूर करने के निर्देश

Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल अधिकारी शिवदेव सिंह ने बुधवार को सुजानपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हाजिरी रजिस्टर के साथ-साथ अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। उपमंडल अधिकारी कार्यालय में पाई गई कमियों को सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए। तहसील सुजानपुर में लोगों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लगातार लंबी-लंबी लाइनें तहसील कार्यालय में देखने को मिलती थीं। लोगों के काम समय पर नहीं हो रहे थे। जिसके चलते उपमंडल अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण किया। उसके बाद तमाम कार्रवाई जो राजस्व की होती है, उसकी जांच की। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि तहसील कार्यालय में औचक निरीक्षण करते जो भी कमियां पाई गई हैं, भविष्य में पहली भूल के चलते सुधारने को कहा गया है। लोगों को कार्यालय में बेहतर सुविधाएं मिलें, अव्यवस्था का माहौल न मिले, लोगों को काम के लिए भटकना न पड़े, इन तमाम बातों का ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने जो दरें काम करवाने के लिए जारी की रखी है, उससे ज्यादा पैसे न लें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्टाफ में जो फील्ड कर्मचारी नजदीक का है, 5:00 बजे के बाद भी अगर कुछ काम शेष रह जाता है, उसे समाप्त करके ही जाए। इस मौके पर नायब तहसीलदार के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। उपमंडल अधिकारी ने पूरे भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed