{"_id":"5c53260dbdec22739c3fde1e","slug":"151548953101-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी को जाने वाले रास्तों के किनारे लगेंगे लोहे के एंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास नदी को जाने वाले रास्तों के किनारे लगेंगे लोहे के एंगल
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ब्यास नदी में किए जा रहे खनन को रोकने के लिए नदी की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर लोहे के एंगल लगाए जाएंगे। इससे नदी की ओर जाने वाले ट्रैक्टरों की आवाजाही पर अंकुश लगाया जा सकेगा। एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने बताया कि नदी की ओर जाने वाले रास्ते चिन्हित किए जा रहे हैं। ऐसे ही कुछ रास्तों पर लोहे के एंगल लगाए जाने का कार्य आरंभ किया जा चुका है। वहीं बाकी बचे अधिकांश रास्तों पर यह कार्य शीघ्र ही करवा दिया जाएगा।
सबसे अधिक शिकायत अस्पताल को जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टरों की आवाजाही को लेकर मिल रही हैं। यहां लोगों का कहना है कि रात के समय भी इन ट्रैक्टरों की आवाजाही से रोगियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। काफी समय से स्थानीय लोग भी इस रास्ते पर ट्रैक्टरों की आवाजाही बंद करने की मांग करते आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिन के अलावा रात को भी इस आवाजाही से अस्पताल ही नहीं बल्कि इस रास्ते के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। एसडीएम डीआर धीमान ने बताया कि इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से भी बात चल रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।