{"_id":"5c2e48ffbdec225712492d2f","slug":"151546537215-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज ब्लॉक का पंचायत सचिव सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज ब्लॉक का पंचायत सचिव सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज की एक पंचायत के सचिव को जिला पंचायती राज विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला पंचायती राज विभाग ने यह कार्रवाई की है। इस मामले की जांच विभाग ने करवाई थी। पंचायत सचिव पर आरोप था कि उन्होंने सरकारी रिकॉर्ड में जिस रास्ते का निर्माण दिखाकर सरकारी राशि खर्च की थी, वह रास्ता बना ही नहीं।
रास्ते पर मनरेगा के तहत साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए थे। जबकि सरकारी सीमेंट की 45 बोरियां एक गोशाला में खराब हालत में मिली थीं। ग्राम पंचायत महल के प्रधान की सरकारी यात्रा के नाम पर भी सरकारी राशि का गबन जांच में पाया गया। जबकि पंचायत प्रतिनिधि सरकारी खर्चे पर किसी भी यात्रा पर नहीं गए थे। उधर, जिला पंचायत अधिकारी रमेश चंद कपूर ने कहा कि भोरंज ब्लॉक के एक पंचायत सचिव को वित्तीय अनियमितता के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में पाया गया था कि सरकारी राशि का गबन हुआ है।