फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अधिसूचना से पूर्व ही बढ़ा दियाबस किराया

अधिसूचना से पूर्व ही बढ़ा दियाबस किराया

Tue, 25 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में प्रदेश सरकार की अधिसूचना से पूर्व ही कुछ निजी बस ऑपरेटरों ने बढ़ा हुआ किराया लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार की ओर से किराया बढ़ाने का फैसला ही लिया गया है। इसकी अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद ही बढ़ा हुआ किराया लागू होना है। लेकिन, हमीरपुर में अधिसूचना से पहले कुछ निजी बस ऑपरेटरों ने बढ़ा किराया लेना शुरू कर दिया है। जबकि कुछ ऑपरेटरों की ओर से अभी पुराना बस किराया ही लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि किराया बढ़ने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां 9 रुपये किराया लिया जाता था वहां अब 15 रुपये किराया लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम तो दोगुने नहीं बढ़े थे लेकिन, किराये को दोगुना कर दिया गया है। प्रदेश सरकार का यह फैसला जनता हित में नहीं हैं। अब बसों में सफर करना मुश्किल हो जाएगा। न्यूनतम बस किराया तीन रुपये की बजाए छह रुपये करना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। लोगों ने कहा एक किलोमीटर जाने का कौन छह रुपये दे देगा। सरकार को जनता के हित में भी कोई फैसला लेना चाहिए। आरटीओ हमीरपुर वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिसूचना से पूर्व बढ़ा हुआ किराया लेना कानूनन जुर्म है। यात्री शिकायत करें तो संबंधित बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को हमीरपुर में विभाग और निजी बस ऑपरेटरों की बैठक होगी, जिसमें आगामी निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर के उप मंडलीय प्रबंधक अनूप राणा ने कहा कि अधिसूचना से पूर्व बढ़ा हुआ किराया नहीं लिया जा सकता। निगम की बसों में अभी तक पुराना बस किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग-
न्यूनतम किराया छह रुपये न हो
अश्वनी कुमार ने कहा कि वह रोजाना मझोग से हमीरपुर आते हैं। पहले 7 रुपये किराया लिया जाता था लेकिन अब 10 रुपये लिया जा रहा है। अश्वनी ने कहा कि न्यूनतम किराया छह रुपये नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराया बढ़ने से बसों में सफर करना होगा मुश्किल
जसवंत ने कहा कि वह ताल से हमीरपुर तक पहले 20 रुपये किराया देते थे लेकिन, अब 30 रुपये देना पड़ रहा है। किराया बढ़ने से बसों में सफर करना मुश्किल हो जाएगा। जसवंत ने कहा कि आम व्यक्ति को किराया बढ़ने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डीजल के दाम के हिसाब से बढ़ना चाहिए किराया
हरिराम ने कहा कि वह दडूही से हमीरपुर तक पहले 9 रुपये किराया देते थे लेकिन, मंगलवार को 15 रुपये किराया देकर हमीरपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से किराये में बढ़ोतरी हुई है उस हिसाब से डीजल में वृद्धि नहीं हुई। हरिराम ने कहा कि पहले हमीरपुर के दो चक्कर भी लगा देते थे, लेकिन अब किराया बढ़ने से एक चक्कर भी नहीं लगेगा।

बस में अब रोजाना नहीं हो पाएगा सफर
नरेश कुमार ने कहा कि रंगस से हमीरपुर तक पहले 15 रुपये थे लेकिन, मंगलवार को उन्हें 20 रुपये देने पड़े। उन्होंने कहा कि रोजाना हमीरपुर आना मुश्किल हो जाएगा। सरकार ने आम जनता पर वित्तीय बोझ डाल दिया है। नरेश ने कहा कि न्यूनतम किराये में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए।


बढ़ा हुआ किराया अभी न लें परिचालक : दर्जी
निजी बस ऑपरेटर संघ हमीरपुर के प्रधान नरेश दर्जी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से निजी बस ऑपरेटरों के हित में लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी निजी बस ऑपरेटरों को बढ़ा हुआ किराया लेने से मना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed