{"_id":"5aafeefc4f1c1ba8758b6553","slug":"151521479420-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर के स्कूलों में नए सत्र से शुरू होंगी स्मार्ट रूम कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर के स्कूलों में नए सत्र से शुरू होंगी स्मार्ट रूम कक्षाएं
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के आधा दर्जन स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से स्मार्ट रूम कक्षाएं शुरू होने वाली हैं। क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दांदडू, धबीरी, बड़सर, धंगोटा, बिझड़ी, बणी आदि स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम चलाने के लिए भवन और पढ़ाई के आधुनिक यंत्र स्थापित हो चुके हैं। वहीं बणी और बिझड़ी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। जिसके लिए इन स्कूलों के पास 15-15 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी पहुंच चुकी है। मॉडल स्कूलों में बच्चों को इंडोर स्टेडियम, स्क्रीन के माध्यम से पढ़ाई और हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
नए सत्र से अब इन स्कूलों में बच्चों को आधुनिक तकनीक से लैस शिक्षा ग्रहण करवाई जाएगी। सरकार ने बच्चों की सोच को आधुनिक करने के लिए स्मार्ट रूम कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। स्कूलों को शुरू करने के लिए 10 से 12 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से बड़सर के आधा दर्जन स्कूलों में स्मार्ट रूम कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र के कई स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा, आईटीईएस लैब की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।