फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मझोग सुल्तानी ने झमरेड़ा को 42 रनों से दी मात

मझोग सुल्तानी ने झमरेड़ा को 42 रनों से दी मात

Fri, 16 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मझोग सुल्तानी ने झमरेड़ा को 42 रनों से दी मात
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के मैदान में प्रगति युवा क्लब चमनेड़ द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। समापन समारोह में युवा व्यवसायी और समाजसेवी आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आयोजकों संतोष अत्री, विकास कुमार और मुनीष शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 80 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मझोग सुल्तानी टीम और झमरेड़ा टीम के बीच हुआ। मझोग सुल्तानी टीम के कप्तान बुद्धि सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

टीम ने निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झमरेड़ा की टीम नौ ओवर में 80 रन पर आलआउट हो गई। मझोग टीम के सन्नी कुमार को उनके 69 रनों के योगदान के लिए मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया। वहीं प्रतियोगिता में सबसे अधिक 212 रन बनाने वाले शुभम शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज और काकू को ऑलराउंड परफॉर्मर चुना गया। अंत में मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed