फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   होली खेल रहे छात्र को प्रवक्ता ने मारा थप्पड़

होली खेल रहे छात्र को प्रवक्ता ने मारा थप्पड़

Thu, 01 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को होली मना रहे विद्यार्थियों की एक कॉलेज प्राध्यापक के साथ कहासुनी हो गई। छात्र का आरोप है कि दोस्तों के साथ जब वह होली खेल रहे थे तो प्राध्यापक ने उसे थप्पड़ मार दिया। प्राध्यापक ने छात्र के इस आरोप को निराधार बताया है। इस मामले को लेकर कॉलेज के छात्र संगठनों ने खूब हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया। छात्रों ने शिकायत प्राचार्य से की है। प्राचार्य के समझाने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। शुक्रवार को होली की छुट्टी होने के चलते एक दिन पूर्व वीरवार को ही महाविद्यालय के छात्रों ने होली खेलना शुरू कर दी। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे को रंग लगाए। एक छात्र जब मुंह धोने के लिए पीने के पानी के कूलर के पास गया तो शिक्षक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। प्राचार्य के समक्ष उक्त प्राध्यापक ने कहा कि उन्होंने किसी छात्र को कोई थप्पड़ नहीं मारा है। प्राचार्य हरदेव सिंह जंवाल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शिक्षक और छात्र दोनों की बता सुनी जाएगी, उसके बाद इस पर कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed