{"_id":"5a2fe4924f1c1b3c3d8bd1e6","slug":"151513088146-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे बंद रही आधा दर्जन गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे बंद रही आधा दर्जन गांवों की बिजली
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गांव जड़ौत, चौकी, पखरोल सहित करीब आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार रात नौ बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक बाधित रही। बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल व कार्यालयों को जाने वाले लोगों को बिजली न होने की वजह से देरी हुई। वहीं गृहिणियों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सोमवार दोपहर से हमीरपुर जिला में मूसलाधार बारिश के चलते पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। लेकिन गांव में बिजली न होने से हीटर, एसी व अन्य इलेक्ट्रिानिक उपकरण बंद रहे।
लोगों में रमेश, मदन, राम किशन, वेद प्रकाश, पंकज, किशोरी लाल, बलवीर चंद, प्यार चंद, लक्ष्मण दास आदि का कहना है कि जब भी हल्की बरसात होती है तो क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग कई बार बिजली बोर्ड से क्षेत्र की बिजली समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर चुके हैं। वहीं धनेटा क्षेत्र में भी दो दिन बिजली के कट लगते रहे। क्षेत्र में करीब दस से पंद्रह मिनट बाद बिजली का कट लग रहा था। जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली बोर्ड के एक्सईएन बीएल ठाकुर का कहना है कि बारिश की वजह से बिजली लाइनों में तकनीकी खराबी आ गई थी। लगातार हो रही बारिश से तारों की मरम्मत का कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश थमने के बाद समस्या का समाधान कर दिया गया है।