फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15000 people reach at baba balak nath temple

नए साल पर पंद्रह हजार भक्तों ने किए पौणाहारी के दर्शन

Fri, 01 Jan 2021 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
15000 people reach at baba balak nath temple
बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे बाहरी राज्यों से श्रद्धालु। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। नववर्ष पर उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नए साल के पहले दिन करीब 15000 लोगों ने शाम तक दर्शन किए। इसके अलावा श्रद्धालुओं की ओर से 16 लाख की राशि मंदिर में चढ़ावे के रूप में चढ़ाई है।
विज्ञापन

देश-विदेश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे तथा बाबा का आशीर्वाद लेकर गुफा में दर्शन किए। नव वर्ष पर बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए थे। उनके खानपान के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। रहने के लिए श्रद्धालुओं ने स्थानीय होटल तथा सराय की व्यवस्था रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। कोरोना महामारी के चलते सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना अति जरूरी किया गया था। इसके अलावा डिस्टेंसिंग का भी श्रद्धालुओं ने ध्यान रखा। इसके बाद श्रद्धालु बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के महंत राजेंद्र गिरी के आवास पर भी पहुंचे तथा उनका भी आशीर्वाद लिया। कार्यकारी उपमंडल अधिकारी बड़सर ओपी शर्मा ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिनभर शांत माहौल में दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed