फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15,000 devotees paid obeisance to Paunahari at Diotsidh.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Mon, 21 Sep 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 21 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
15,000 devotees paid obeisance to Paunahari at Diotsidh.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास ने मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखे।
विज्ञापन

देर रात तक मंदिर परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। खराब मौसम के चलते कुछ समय से श्रद्धालुओं की आवक कम हो गई थी, जिससे मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा था और दुकानदारों को भी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

अब मौसम साफ होने और पितृ पक्ष शुरू होने से पहले श्रद्धालु रोट प्रसाद लेकर दियोटसिद्ध पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह चार बजे आरती के बाद दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु हाथों में रोट प्रसाद लेकर कतारों में लगे रहे। दर्शन के बाद कीर्तन हॉल में भजन-कीर्तन के माध्यम से पौणाहारी की लीलाओं का गुणगान किया। श्रद्धालुओं को रात नौ बजे तक लंगर की सुविधा दी गई।

कोट
मंदिर में श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। -राजेश शर्मा, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article