{"_id":"688fb3530b4fbbb80c06a44a","slug":"15-thousand-devotees-bowed-down-in-the-court-of-balyogi-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-162933-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में 15 हजार भक्त हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में 15 हजार भक्त हुए नतमस्तक
Mon, 04 Aug 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे की आरती के साथ मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। दिनभर देश-विदेश से आए करीब 15 हजार भक्तों ने बाबा बालक नाथ के पवित्र गुफा में दर्शन किए और रोट प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शनिवार देर शाम से ही भक्तों का मंदिर की ओर रुख शुरू हो गया था। रविवार तड़के से ही गुफा दर्शन के लिए कतारें लग गईं। भक्तों ने बाबा बालक नाथ के भजन और लीलाओं का गुणगान कीर्तन हाल में किया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया। पंजाब, हरियाणा समेत देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त सावन माह और गुप्त नवरात्रों के अवसर पर शक्तिपीठों के दर्शन करने के उपरांत बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं।
मौसम के साफ होते ही रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जबकि पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण मंदिर में कम संख्या में ही श्रद्धालु पहुंच पा रहे थे। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से लंगर व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी को भी दर्शन के लिए असुविधा न हो।
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शनों के लिए प्रतिदिन हजारों भक्त आ रहे हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए न्यास अधिकारियों व कर्मचारियों को खास दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि भक्तों को मंदिर में सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा सके। -राजेंद्र गौतम, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर