फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15 people turned out to be corona positive in the district

जिले में 15 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 09 Nov 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
15 people turned out to be corona positive in the district
बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 623 सैंपल लिए गए। जिनमें से 14 पॉजिटिव निकले। इनके अलावा आरटीपीसीआर टेस्ट में भी एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 17588 पहुंच गई है। जबकि, 17073 ने कोरोना को मात दे दी है। 224 एक्टिव केस हैं और 290 महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी जिलावासियों से कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने तथा विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब छोटे बच्चों के स्कूल भी खुलने जा रहे हैं। इसलिए सभी अभिभावक बच्चों को विशेष एहतियात बरतने के बारे में जागरूक करें। मास्क के बगैर किसी भी बच्चे को स्कूल न भेजें। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में कोरोना रोधी वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस हफ्ते के लिए वैक्सीनेशन शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके लोग 84 दिन की अवधि के बाद दूसरा टीका भी अवश्य लगवाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मौसम में बदलाव को देखते हुए लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed