{"_id":"5c6c336bbdec227365149f3b","slug":"141550594923-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम रतन धन पायो... पद बच्चों ने मचाई धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम रतन धन पायो... पद बच्चों ने मचाई धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पाइन क्रेस्ट पब्लिक स्कूल दुगनेहड़ा में मंगलवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसडीएम हमीरपुर जफर इकबाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रशासन की ओर से पंकज आनंद ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना प्रस्तुत कर की गई। इसके बाद छात्रों ने प्रेम रतन धन पायो, दिल है हिंदुस्तानी, फूलों से तारों का सबका कहना है, पहाड़ी नाटी, छोटा बच्चा जान के, पंजाबी भंगड़ा, हवन करेंगे, अभी तो पार्टी शुरू हुई है आदि गानों पर प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने प्रस्तुति देने वालों छात्रों आर्यन, लव, कुश, आरवी, अरमान, अंशुल, आदित्य, अधिराज, आरव आदि बच्चों को सम्मानित किया।