फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   इंग्लिश ओलंपियाड में 37 छात्रों ने हासिल किए पदक

इंग्लिश ओलंपियाड में 37 छात्रों ने हासिल किए पदक

Sat, 02 Feb 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में इंग्लिश ओलंपियाड का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें कक्षा पहली से बारहवीं तक के छात्रों ने ओलंपियाड में भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 37 पदक हासिल किए। इनमें 4 डिस्टिंक्शन सहित 11 छात्रों ने गोल्ड, 11 ने सिल्वर और 11 ने ब्रांज मेडल हासिल किए। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले छात्रों में अर्णव चोपड़ा, कौस्तुभ, गुंजन, अनन्य ठाकुर, पलक, सक्षम, शिवांश शर्मा, अच्युत कृष्णा, अरिंदम, अदिति सिंह, रॉबिन, उज्ज्वल शर्मा, नमन कालिया और सूरज सिंह कंवर शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, रजत पदक वीहा शर्मा, रुद्रांश, विशेष, कार्तिकेय शर्मा, एंजल, अन्वेशिका, देवकृति, पर्व कपूर, अर्जित ठाकुर, अमीशा शर्मा, अनन्य गुलेरिया ने प्राप्त किया। कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में नीरल गुप्ता, आध्या, प्रत्यूष शर्मा, आत्मज शर्मा, अर्शिया लखनपाल, प्रह्लाद वशिष्ट, मिताली शर्मा, सुवृत्ति सिंह, सक्षम, नलिन शर्मा और अभिलाष ठाकुर शामिल रहे। मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन हासिल करने वालों में कक्षा नवीं से अदिति सिंह चौहान, दसवीं से रॉबिन कानूनगो, ग्यारहवीं से गुंजन तरानिया और बारहवीं से सूरज सिंह कंवर शामिल रहे। प्रधानाचार्य अकादमिक डॉ. हिमांशु शर्मा ने छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed