फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डा. अनिल को मिले ओहदा, नहीं तो मंडल भाजपा देगा इस्तीफा

डा. अनिल को मिले ओहदा, नहीं तो मंडल भाजपा देगा इस्तीफा

Fri, 19 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज के पदाधिकारियों की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा के लिए बैठक मंडल अध्यक्ष जैमल ठाकुर की अध्यक्षता में भोरंज में हुई। विधायक होने के बावजूद डॉ. अनिल धीमान का विस चुनावों में टिकट काटने और अब बोर्ड और निगमों में पूर्व विधायक को अधिमान न देने पर भड़के मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मंडल के महामंत्री विपिन अग्निहोत्री ने कहा कि बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डा. अनिल धीमान की सरकार में अनदेखी और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की ओर से किए गए वायदों को पूरा न करने पर रोष प्रकट किया गया। इसके साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जिसमें वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर भी बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन

सभी पदाधिकारियों ने एकमत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित वरिष्ठ नेतृत्व से आग्रह किया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान दें और चुनावों से पूर्व किए गए वायदों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। पदाधिकारियों ने मांग की है कि डा. अनिल धीमान की सरकार में उचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें सम्मानजनक ओहदा दिया जाए ताकि, भोरंज भाजपा के गिरते मनोबल को बचाया जा सके। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर मंडल भाजपा की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मंडल भाजपा की गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि सात दिनों के भीतर मांगें नहीं मानी गई तो मंडल भाजपा के पदाधिकारी बारी-बारी अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष को प्रेषित करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष ज्ञान वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed