फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला में इस वर्ष 22 करोड़ रुपये से हुए मनरेगा कार्य

जिला में इस वर्ष 22 करोड़ रुपये से हुए मनरेगा कार्य

Mon, 19 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिला में इस वर्ष 22 करोड़ रुपये से हुए मनरेगा कार्य
हमीरपुर। ग्रामीण विकास विभाग ने इस वित्तीय वर्ष के तहत जिला में 22 करोड़ रुपये के मनरेगा कार्य करवाए हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 में विभाग ने 14 करोड़ की मजदूरी और करीब सात करोड़ रुपये के मैटीरियल से जिला में विभिन्न मनरेगा कार्य करवाए हैं। सभी विकास खंडों में एक करोड़ से पांच करोड़ तक के कार्य हुए हैं। इसके तहत विकास खंड बमसन में 3.83, भोरंज में 4.46, बिझड़ी में 5.06, हमीरपुर में 2.38, नादौन में 4.81 और सुजानपुर में 1.48 करोड़ रुपये से मनरेगा कार्य हुए हैं। वहीं विभाग ने एक करोड़ रुपये प्रशासनिक कर्मचारियों जिनमें सचिव, ग्रामीण रोजगार सेवक आदि शामिल हैं, के वेतन भुगतान के लिए खर्च किए हैं।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभाग ने जिला में 23 करोड़ रुपये से विभिन्न विकास कार्य करवाए हैं। इस वर्ष विभाग ने विकास कार्यों के लिए 22 करोड़ खर्च किए हैं। इन कार्यों में सबसे ज्यादा सोख पिट, चेकडैम, डंगे आदि का निर्माण सबसे ज्यादा किया है। परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए डॉ. सुनील चंदेल का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिला में 22 करोड़ रुपये से मनरेगा के तहत विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जिला में 23 करोड़ रुपये से यह कार्य हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed