फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   होली मेले में अव्यवस्था, कारोबारी परेशान

होली मेले में अव्यवस्था, कारोबारी परेशान

Sat, 03 Mar 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
होली मेले में अव्यवस्था, कारोबारी परेशान
विज्ञापन

पार्किंग स्थल के पास नहीं बनाया शौचालय
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
अमर उजाल ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। प्रशासन को चौगान से तहबाजारी के रूप में करोड़ों रुपये इकट्ठे होते हैं, लेकिन प्रशासन ने चौगान की सुंदरता को बनाए रखने में कोई अहम कदम नहीं उठाया। ऐतिहासिक चौगान में मेले के दौरान वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है, लेकिन प्रशासन ने पार्किंग के पास कोई शौचालय नहीं बनाया है। इसके कारण पार्किंग स्थानीय दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू के चलते दुकानों में बैठना तक मुश्किल हो गया है। वहीं, चौगान में चारों और स्थापित रेलिंग पर इस बार प्रशासन रंग करना भी भूल गया। जबकि, जगह-जगह से टूटी रेलिंग की मरम्मत भी नहीं कर पाया। बस स्टैंड में टूटी नालियों की मरम्मत और सड़क पर की गई टारिंग मात्र प्रशासन की ओर से औपचारिकताएं ही निभाई गई हैं। उधर, मेले में लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगना भी अव्यवस्था की पोल खोल रहा है। दुकानदारों भाजपा के पूर्व शहरी अध्यक्ष डॉ. प्रताप ठाकुर, सुरेश, रमेश, संजय, राहुल, मनोज आदि ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर का कहना है कि प्रशासन को मेले से करोड़ों रुपये इकट्ठे होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि मेले के दौरान इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed