{"_id":"5a79dfe14f1c1b0a7b8b572c","slug":"141517936609-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर अस्पताल में मेडिकल स्टोर खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर अस्पताल में मेडिकल स्टोर खोलने की मांग
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में क्षेत्रवासियों ने सस्ती दवाइयों की दुकान खोलने की मांग की है। अस्पताल में सस्ती दवाइयों की दुकान खुलने से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। क्षेत्र की जनता जो रात को दवाई, मरहम पट्टी लेने के लिए यहां-वहां भटकती है, उन्हें स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर में ही यह सुविधा मिलेगी। पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर का दर्जा बढ़ाते हुए सिविल अस्पताल में तबदील किया।
वर्तमान में तीन जिलों के लोग इस अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। हमीरपुर के साथ-साथ कांगड़ा जिला के आलमपुर, लंबागांव और मंडी जिला के संधोल क्षेत्र के लिए भी स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर नजदीक रहता है। ऐसे में मध्य रात्रि अगर किसी तरह की अनहोनी हो जाए तो मजबूरन लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ता है। अस्पताल के बाहर दुकानों से रात को दवाइयां नहीं मिलती हैं। कई बार दवाइयों के लिए दुकान मालिकों को रात के समय जगाना पड़ता है। उपमंडल की जनता ने प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री से गुहार लगाई है कि सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य संबंधी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हों। उधर, इस संबंध में विधायक राजेंद्र राणा का कहना है कि सुजानपुर अस्पताल में सस्ती दवाइयों की दुकान खोलने के लिए प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी। क्षेत्र की जनता की इस मांग को शीघ्र पूरा करवाया जाएगा