फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   तेजरफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने पर जेल

तेजरफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने पर जेल

Mon, 05 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर दो अंशु चौधरी की अदालत ने तेजरफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में दोषी को पंद्रह दिन की साधारण कैद और पंद्रह सौ रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। मुकदमे की पैरवी सहायक उप न्यायवादी डिंपल कुमार ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि अदालत ने दोषी को भादंसं की धारा 279 के तहत 15 दिन का साधारण कारावास व 1000 रुपये जुर्माना और भादंसं की धारा 337 के तहत 15 दिन का कारावास व 500 रुपये जुर्माना की सुजा सुनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2011 को प्रीतम चंद गांव द्रोबड़ी डाकघर हिम्मर तहसील भोरंज अपनी कार चला रहा था। जब वह संग्रोह के आगे पहुंचा तो एक टाटा सूमो तेज रफ्तारी से आई और कार को टक्कर मार दी। सूमो को चालक सुनील कुमार चला रहा था। यह हादसा सुनील कुमार की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण हुआ। जिसके खिलाफ थाना भोरंज में भादंसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस फैसले को सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर दो में जुर्म साबित होने पर दोषी सुनील कुमार पुत्र पुरुषोत्तम दास गांव डाकघर बराड़ा को उपरोक्त सजा सुनाई गई है। मुकद्दमे की तफ्तीश हेड कांस्टेबल शेर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed