फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Decision on Bizhri Panchayat Samiti on the 5th; both Congress and BJP claim a majority.

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी पंचायत समिति का फैसला पांच को, कांग्रेस-भाजपा दोनों का बहुमत का दावा

Fri, 04 Sep 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद की चारों सीटों पर क्लीन स्वीप के बाद अब पंचायत समिति बिझड़ी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए अहम सियासी परीक्षा बन गया है।
विज्ञापन

पांच सितंबर को होने वाले चुनाव में कांग्रेस के सामने विधानसभा चुनाव से पहले पंचायतराज व्यवस्था में अपनी पकड़ दिखाने का मौका है। वहीं, भाजपा जिला परिषद चुनाव में मिली 4-0 की जीत को बीडीसी में भी मजबूत करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

चुनाव में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के साथ कांग्रेस के स्थानीय दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। 23 वार्ड वाली पंचायत समिति बिझड़ी में अध्यक्ष पद अनारक्षित है। दोनों दल बहुमत को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा 18 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस 13 सदस्यों के साथ होने की बात कह रही है। अब पांच सितंबर को होने वाले चुनाव में इन दावों की असल तस्वीर साफ होगी।
जिले की छह पंचायत समितियों में से तीन में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव हो चुके हैं। हमीरपुर और सुजानपुर में भाजपा ने दोनों पदों पर कब्जा किया है, जबकि भोरंज में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। ऐसे में बिझड़ी में कांग्रेस जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, जबकि भाजपा अपनी बढ़त को और मजबूत करने के लिए मैदान में है।

कांग्रेस के कई दिग्गजों की भी परीक्षा
बड़सर में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के कई नेता अभी से सक्रिय हैं। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे सुभाष ढटवालिया के अलावा सरकार में दायित्व संभाल रहे स्थानीय नेताओं की भूमिका भी इस चुनाव में महत्वपूर्ण होगी। हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य राजेश बन्याल और नशा निवारण बोर्ड निदेशक मंडल सदस्य रूबल ठाकुर भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। ऐसे में बीडीसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन से इन नेताओं की पंचायत स्तर की पकड़ का भी आकलन होगा। कांग्रेस संगठन सक्रिय जरूर हुआ है, लेकिन पंचायत स्तर तक संगठन को पूरी तरह मजबूत करना अभी चुनौती है।

भाजपा के लिए भी राह आसान नहीं
जिप चुनाव में बड़सर के चारों वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत से पार्टी उत्साहित है। करेर जिप वार्ड से जीते गुरदीप सिंह को जिला परिषद हमीरपुर का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दांदड़ू वार्ड में बगावत के बावजूद जीत ने भी भाजपा का मनोबल बढ़ाया है। अब बीडीसी चुनाव में इस प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सामने है। बड़सर भाजपा में गुटबाजी की चर्चा के बीच 80 प्रतिशत वार्डों में जीत के दावे की असली परीक्षा भी अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में होगी।

कोट
कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर पहले चुनावों में देरी कर रही थी और अब चुने हुए सदस्यों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बिझड़ी में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। -राकेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष भाजपा


बिझड़ी में कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी। निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस के संपर्क में हैं और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस के साथ चलने का निर्णय कर चुके हैं। -सुमन भारती, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed