{"_id":"6a99cdbada8c42981a02f1ab","slug":"bjp-formulates-strategy-to-expand-its-senior-citizens-cell-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-207081-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के विस्तार पर भाजपा ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के विस्तार पर भाजपा ने बनाई रणनीति
Fri, 04 Sep 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की बैठक वीरवार को हमीरपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जिला संयोजक अजीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवराज शर्मा और प्रदेश सहसंयोजक अजमेल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जिला, मंडल एवं अन्य स्तरों पर प्रकोष्ठ को अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई।
कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क स्थापित करने तथा उनके अनुभवों और सुझावों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि संगठन में वरिष्ठ नागरिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। उनका अनुभव और सामाजिक एवं संगठनात्मक ज्ञान नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ के विस्तार से पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश संयोजक देवराज शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का उद्देश्य संगठन विस्तार के साथ वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना भी है।