फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sarli-Chamnerad road in shambles for five years; connecting route riddled with potholes.

Hamirpur (Himachal) News: सरली-चमनेड़ सड़क पांच साल से बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुआ संपर्क मार्ग

Fri, 04 Sep 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sarli-Chamnerad road in shambles for five years; connecting route riddled with potholes.
रोशन लाल, चमनेड़ निवासी। - फोटो : 1
ताल(हमीरपुर)। सरली से चमनेड़ मुक्तिधाम को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर संपर्क सड़क पिछले पांच वर्षों से मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े हैं और बरसात में इनमें पानी भरने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

छह गांवों के लोग मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सामान्य दिनों में भी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल है, जबकि बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन

पानी जमा होने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। अंतिम संस्कार के दौरान मुक्तिधाम पहुंचने में लोगों को विशेष दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर बहता है। वर्तमान में सड़क की टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बजरी बिखरी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण करवाकर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
कोट
पिछले कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। बरसात में पानी और गड्ढों के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। विभाग को जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। -रोशन लाल, चमनेड़ निवासी

मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए छह गांवों के लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। खराब सड़क के कारण अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। -पुरुषोत्तम लाल, स्थानीय निवासी

सड़क की टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बजरी पड़ी है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। -नानक चंद, स्थानीय निवासी

---


सड़क की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। मौके का निरीक्षण करवाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -गुलशन, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग लंबलू

रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।

रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।- फोटो : 1

रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।

रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।- फोटो : 1

रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।

रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।- फोटो : 1

रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।

रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article