{"_id":"69c9092ec64080ea6508b82e","slug":"1400-smart-prepaid-electricity-meters-installed-in-government-offices-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-188390-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी कार्यालयों में लगाए 1400 स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी कार्यालयों में लगाए 1400 स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर
Mon, 30 Mar 2026 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:41 AM IST
विज्ञापन
बिजली खपत की रियल-टाइम निगरानी संभव, बिलिंग में आएगी पारदर्शिता
घरेलू उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्रकार के मीटी की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में बिजली व्यवस्था को पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की सुविधा दी जा रही है। सरकारी कार्यालयों में लगभग 2000 स्मार्ट बिजली प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से अब तक लगभग 1400 मीटर लगाए जा चुके हैं। वहीं जिले में अब तक 15 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को स्मार्ट बिजली मीटर की सुविधा दी है। इससे उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
बिजली बोर्ड का दावा है कि स्मार्ट बिजली मीटर योजना से न केवल राजस्व संग्रह में सुधार होगा, बल्कि बिजली चोरी को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। जल्द ही सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट बिजली मीटर की सुविधा मिलेगी। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली खपत की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी। बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और अनियमितताओं पर रोक लगेगी।
बॉक्स
समय पर बिजली बिल का भुगतान होगा
सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगने से समय पर बिजली बिलों का भुगतान होगा। घरेलू उपभोक्ताओं की ओर से समय पर बिजली बिल न देने पर उनके मीटर कनेक्शन काट दिए जाते हैं। लेकिन सरकारी कार्यालयों पर कार्रवाई करने में बोर्ड परहेज करता है। सरकारी कार्यालय समय पर बिजली बिलों की अदायगी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
कोट
-सरकारी कार्यालयों में केवल प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं। घरेलू उपभोक्ता अपनी इच्छा के मुताबिक प्रीपेड और पोस्टपेड में से कोई भी सुविधा ले सकते हैं।-आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड हमीरपुर