{"_id":"5bd0a6f5bdec22694d431957","slug":"131540400885-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल स्पर्धा में प्राइड सदन रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल स्पर्धा में प्राइड सदन रहा अव्वल
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। वुड्स पार्क स्कूल में चल रही दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का बुधवार को समापन हुआ। इस मीट में विद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल के चेयरमैन विनोद ठाकुर ने आए हुए सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और कहा कि एक विद्यार्थी के जीवन में जितना योगदान एक अध्यापक का होता है उससे ज्यादा योगदान अभिभावकों का रहता है।
इसलिए हम सबको मिलजुलकर अपने बच्चों के विकास के लिए और उन्हें प्रेरणा देने के लिए आगे आना चाहिए और समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों में आकर अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूल के 4 सदनों प्राइड, पीस, हारमोनी और ग्लोरी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बास्केटबाल स्पर्धा में प्राइड सदन अव्वल रहा। बच्चों ने सीनियर और जूनियर ग्रुप में लगभग 25 अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जिनमें मुख्यत: बास्केटबाल, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, लांग जंप, शॉट पुट और अलग-अलग तरह की दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। एलकेजी और यूकेजी के छोटे बच्चों ने भी आकर्षक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर अध्यापकों और अभिभावकों के बीच में रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।