{"_id":"5a9acbcf4f1c1b8e238bb932","slug":"131520094159-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने नवाजे मटाहणी के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने नवाजे मटाहणी के छात्र
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मटाहणी प्राइमरी स्कूल के मेधावी नवाजे
धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह
समारोह में छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। आदर्श राजकीय केंद्र पाठशाला मटाहणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह केंद्रीय मुख्य शिक्षक जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर सीएचटी जोगिंद्र सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यार्थियों ने इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
छात्रों ने भंगड़ा, गिद्दा और पहाड़ी नाटी पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा रवित चंद कटोच, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी विजय ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान ऊषा बिरला, उपप्रधान पवन कुमार, एसएमसी प्रधान तिलक राज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 छात्रों, अकादमिक दृष्टि से प्रथम और द्वितीय आने वाले दस छात्रों, आलराउंडर स्वाति राणा, कठिन परिश्रम करने वाले राजकुमार, बेस्ट गायन के लिए पारूल और मोहम्मद इमरान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएचटी ने स्कूल के उत्थान के लिए दान देने वाले 18 दानी सज्जनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।