फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर की वैशाली ने फैशन शो में हासिल किया दूसरा स्थान

हमीरपुर की वैशाली ने फैशन शो में हासिल किया दूसरा स्थान

Wed, 22 Nov 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर की वैशाली ने फैशन शो में हासिल किया दूसरा स्थान
pic
हमीरपुर। फैशन शो में वैशाली ठाकुर ने रनरअप रहकर अपने माता-पिता व जिला का नाम रोशन किया है। मिस क्यून ऑफ हिमाचल फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन मनाली के पिकाडली में एलांइस अकादमी कुल्लू द्वारा 18 नवंबर को किया गया। इसमें जिला हमीरपुर के गांव करियाली की 20 वर्षीय वैशाली ठाकुर पुत्री संजय कुमार माता सपना ठाकुर ने भी भाग लिया। इस फैशन शो में हिमाचल की 28 लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस चार दिवसीय इस कार्यक्रम में वैशाली न केवल रनरअप रही, बल्कि उसे बेस्ट रैंप वॉकर की उपाधि से भी फैशन शो संचालक मैडम सरिता द्वारा नवाजा गया। हिमाचल की 28 लड़कियों के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वैशाली ने जिला हमीरपुर का नाम रोशन किया है। वैशाली ठाकुर अब गोवा में होने वाले फैशन शो में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस फैशन शो में हिमाचल में दूसरा स्थान प्राप्त करने के उपरांत पैतृक गांव करियाली पहुंचने पर परिवार के सदस्यों में 70 वर्षीय नाना कैप्टन जयचंद व नानी कमलेश कुमारी, मामा सूबेदार सुनील कुमार, मामी सपना ठाकुर, विशाल ठाकुर, भाई वरुण कुमार, बहन रितिका ठाकुर व मासी सुनीता देवी ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

वैशाली ठाकुर तीन भाई-बहन हैं, जिनमें वैशाली सबसे बड़ी है। उसके पिता हमीपुर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं व माता सपना ठाकुर गृहिणी हैं। वैशाली ने बीएससी तक पढ़ाई की हुई है व वर्तमान में शिमला से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। वैशाली ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में मेरे नाना-नानी व माता-पिता का अपार मार्गदर्शन व सहयोग मिला है। नाना जयचंद ने बताया कि उसकी दोहती वैशाली बचपन से ही होनहार रही है। पढ़ाई के साथ-साथ वह स्कूल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed