फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन में गृह रक्षक वाहिनी को मिलेगा नया भवन

नादौन में गृह रक्षक वाहिनी को मिलेगा नया भवन

Mon, 20 Nov 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। जिला हमीरपुर गृह रक्षक वाहिनी की तीसरी कंपनी के नादौन स्थित कार्यालय भवन को भवन मालिकों द्वारा खाली करने के निर्देश के बाद कार्यालय को स्थानांतरित किया जा रहा है। नादौन के साथ सटे बेला गांव में सालों से किराये के भवन में यह कार्यालय चल रहा था, जिसमें कंपनी कमांडर अपनी ड्यूटी देते हैं। इसी कार्यालय से रोजाना गृह रक्षक जवानों की ड्यूटियां आवंटित की जाती हैं। इस कार्यालय के तीन कमरों में से एक कंपनी कमांडर का कार्यालय है। दूसरे कमरे को स्टोर रखा गया है तथा तीसरा कमरा चौकीदार के लिए है, परंतु अब यह भवन असुरक्षित होने के कारण भवन मालिक ने भी इसे शीघ्र खाली कर देने के लिए कह दिया है। जिसके कारण अब कंपनी को इसे कहीं और स्थानांतरित करने या कहीं इसके लिए भूमि उपलब्ध होने के लिए दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी इस कार्यालय के लिए नादौन थाना के पास भूमि उपलब्ध करवाई गई थी, परंतु किसी कारणवश इस योजना को रद्द कर दिया गया था। हालांकि काफी समय से इस कार्यालय के लिए भूमि की खोज की जा रही है, परंतु अभी तक भी प्रशासन इस कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करवा पाया है। अब प्रशासन के हस्तक्षेप के कारण इस योजना के सिरे चढ़ने की उम्मीद है। जिस कारण जल्द ही तीसरी कंपनी को अपना भवन मिलेगा। इस संबंध में एसडीएम नादौन अमित मेहरा का कहना है कि उनके पास विभाग द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन किया गया था, उसी दिन इसकी फाइल तहसीलदार नादौन को प्रेषित करके एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed