फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीडीओ पर सही तरीके से जांच नहीं करने के आरोप

बीडीओ पर सही तरीके से जांच नहीं करने के आरोप

Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की एक पंचायत में प्रधान पर मनरेगा के तहत लगे फर्जीवाड़े के आरोपों की जांच के लिए बुधवार को दो शिकायतकर्ताओं और पंचायत प्रधान को विकास खंड कार्यालय नादौन में बुलाया गया। इस जांच में जुटे विकास खंड अधिकारी पर अब शिकायतकर्ताओं ने भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि विकास खंड अधिकारी ने पहले सभी को अपने कमरे में बुलाया। जब वे उनके कमरे में कुर्सी पर बैठे थे तो उसी समय अचानक विकास खंड अधिकारी ने उन्हें कमरे से यह कहकर बाहर निकाल दिया कि आप ने शराब पी रखी है। जबकि, वह शराब को छूते भी नहीं है और 70 साल के वरिष्ठ नागरिक हैं।
विज्ञापन

एक अन्य शिकायतकर्ता और पंचायत प्रधान कमरे में रहे, जबकि उनके पास जांच में शामिल होने के लिए लिखित आदेश आए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि विकास खंड अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। अब प्रधानमंत्री कार्यालय से भी प्रदेश के मुख्य सचिव को इस मामले पर निष्पक्षता से जांच के आदेश आए हैं। मगर कुछ लोग अभी भी इस मामले को पूरी ताकत के साथ दबाने में लगे हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि निष्पक्षता से यदि पंचायत प्रधान पर अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो वह विकास खंड अधिकारी के कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। इस बारे में विकास खंड अधिकारी नादौन तविंद्र चिनौरिया ने कहा कि उन्होंने किसी को भी कुछ नहीं कहा है। आरोप निराधार हैं। जांच निष्पक्षता से की जा रही है। बंद लिफाफे में वह जांच रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed