फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   निगम की बस का रास्ता रोककर चालक को धमकाया

निगम की बस का रास्ता रोककर चालक को धमकाया

Wed, 02 Jan 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत खरवाड़ गांव में एक निजी गाड़ी के चालक ने एचआरटीसी बस का रास्ता रोककर उसके चालक के साथ गाली गलौज और बदसलूकी की है। सड़क पर बस खड़ी होने से यातायात बाधित रहा और एक घंटे तक जाम लगा रहा। निगम के चालक ने इसकी जानकारी पुलिस में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

निगम चालक जगदेव सिंह गांव अंबोला डाकघर रोपड़ी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर एचआरटीसी डिपो हमीरपुर में बतौर चालक तैनात है। वह सरकारी बस को हमीरपुर से दिल्ली वाया अवाहदेवी रूट पर लेकर जा रहा था। जब वह खरवाड़ बाजार में पहुंचा तो एक निजी गाड़ी के चालक ने रास्ता रोककर उसके चालक के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और मारने की धमकी दी। इस कारण करीब एक घंटा जाम लगा रहा। जिससे स्थानीय दुकानदारों और अन्य गाड़ी चालकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। जब काफी देर तक उक्त चालक नहीं माना तो निगम के चालक ने पुलिस थाने में फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। भोरंज पुलिस थाना प्रभारी कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed