{"_id":"5c153cf3bdec225547628a4d","slug":"121544895731-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नादौन में रेहड़ी वालों से नहीं ली जाएगी तहबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नादौन में रेहड़ी वालों से नहीं ली जाएगी तहबाजारी
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे की सफाई व्यवस्था तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम डीआर धीमान ने नगर पंचायत प्रशासन और पार्षदों के साथ बैठक की। जिसमें कई मामलों पर चर्चा के अलावा कई निर्देश दिए गए। नगर पंचायत के कार्यकारी सचिव और ईओ ज्वालामुखी देश राज चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहर भर में पिछले सर्वेक्षण में डाले गए जिन अपात्र लोगों के नाम पर आपत्तियां हुई हैं, इस संबंध में पूरी जांच के बाद ही नाम आगे भेजे जाएंगे। शहर के बाजारों में रेहड़ी-फड़ी वालों से अब तहबाजारी नहीं ली जाएगी, बल्कि नए स्थान का चयन करके उन्हें वहां बिठाया जाएगा और उस स्थल को भी नए बाजार के तौर पर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
नादौन शहर में रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहने की समस्या के समाधान के लिए संबंधित कंपनी और बिजली बोर्ड के साथ सोमवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। चौधरी ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी आगामी समय में कदम उठाए जा रहे हैं ताकि, शहर को और सुंदर बनाया जा सके। नादौन बस अड्डे की रिपेयर के लिए निर्देश दिए गए हैं। यहां बार-बार गड्ढे पड़ने की समस्या से निपटने के लिए कंक्रीट बिछाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि शहर में गोसदन बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें शहर के पार्षदों सहित अन्य गणमान्य लोगों व बुद्धिजीवी वर्ग को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने शहर के दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि बाजार में लगाई गई पीली रेखा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम डीआर धीमान ने बताया कि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर पंचायत को इन समस्याओं के हल के लिए आदेश दिए गए हैं। इस बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी पार्षद तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।