{"_id":"6aeb940420ae233dc00f567e","slug":"free-neet-jee-coaching-will-now-be-available-on-the-website-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-214373-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब वेबसाइट पर मिलेगी नीट-जेईई की मुफ्त कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब वेबसाइट पर मिलेगी नीट-जेईई की मुफ्त कोचिंग
Thu, 05 Nov 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से भोरंज मॉडल ऑफ एजुकेशन की वेबसाइट शुरू की गई है। इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कर सकेंगे।
वेबसाइट पर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन शिक्षण संसाधन, विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन और अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने बताया कि भोरंज मॉडल ऑफ एजुकेशन के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। सरकारी स्कूलों के अनुभवी शिक्षकों की टीम बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 17 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी स्कूल मुखियों द्वारा की जा रही है, जबकि भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा भी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
हाल ही में स्कूलों में नीट और जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। इसके बाद उत्तर कुंजी के आधार पर शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया और परिणाम सभी स्कूल मुखियों को भेज दिए। इस परीक्षा में कुल 182 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि भोरंज मॉडल ऑफ एजुकेशन गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह पूरी पहल स्थानीय विधायक सुरेश कुमार की दूरगामी सोच और प्रयासों का परिणाम है।