फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महिला मंडल के गठन के लिए नप ने नहीं दी एनओसी

महिला मंडल के गठन के लिए नप ने नहीं दी एनओसी

Sat, 24 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद कार्यालय से महिला मंडल के गठन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने से महिलाओं ने नप की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। एक तरफ प्रदेश सरकार महिला मंडलों के गठन को लेकर आए दिन फरमान जारी कर रही है और महिलाओं से आह्वान किया जा रहा है कि वह संगठित होकर महिला मंडलों का निर्माण करें लेकिन, नगर परिषद सुजानपुर में राज्य सरकार के यह फरमान अधूरे ही नजर आ रहे हैं। सुजानपुर में महिलाएं तो महिला मंडल गठन को लेकर सक्रिय हैं लेकिन, विभागीय उच्च अधिकारी महिला मंडलों के गठन को लेकर खासी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। नगर परिषद सुजानपुर की मासिक बैठक में तीन महिला मंडलों का गठन होना था लेकिन, महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा। उन्हें महिला मंडल गठन के लिए कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। जबकि यह महिलाएं बीते कई महीनों से अपने महिला मंडलों को गठित करने का सपना संजोए हुए हैं।
विज्ञापन

महिला मंडल में कौन महिलाएं शामिल होंगी, कौन अध्यक्ष बनेगा, महिला मंडल की क्या कार्यकारिणी रहेगी, तमाम तैयारियां पूरी होने के बावजूद नगर परिषद सुजानपुर में ऐसे महिला मंडलों को अनापत्ति प्रमाण और उनके प्रपोजल को पेंडिंग कर आगामी बैठक के लिए छोड़ दिया गया। वार्ड नंबर पांच, आठ और सात की महिलाओं ने तीन महिला मंडल गठन करने के बारे में अपनी फाइल नगर परिषद कार्यालय सुजानपुर में जमा करवाई है और पंजीकरण के लिए नगर परिषद की ओर से जारी होने वाली एनओसी के लिए आवेदन किया है। लेकिन, उन्हें एनओसी नहीं दी गई। इस संदर्भ में नगर परिषद के अधिकारी किशोरी लाल ठाकुर का कहना है कि 3 महिला मंडलों ने एनओसी प्राप्ति के लिए आवेदन किया है। बैठक में चर्चा की गई थी, लेकिन प्रस्ताव बैठक में नहीं होने के चलते इसे आगामी बैठक के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed