फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शादी-समारोह में टिफिन लाने पर भलवानी पंचायत में लगा पूर्ण प्रतिबंध

शादी-समारोह में टिफिन लाने पर भलवानी पंचायत में लगा पूर्ण प्रतिबंध

Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की भलवानी पंचायत में अब लोग शादी और अन्य समारोहों से अपने घरों को टिफिन में सब्जियां नहीं ले जा सकेंगे। पंचायत ने इस प्रथा को बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अंतिम संस्कार के समय मृत व्यक्ति पर कफन न डालने का निर्णय भी लिया गया। ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप यह निर्णय लिया है। बढ़ती महंगाई के दौर में शादी और अन्य कार्यक्रमों में खाना बनाने पर 20 से 25 हजार रुपये खर्च होना मामूली बात हो गई है।
विज्ञापन

समारोह में खाना खाने के बाद साथ में छह सब्जियों वाले टिफिन भरकर ले जाना भी परंपरा बन गई है। इससे शादी-समारोह वाले परिवार को एक सब्जी की एक चरोटी के स्थान पर दो-तीन चरोटियां बनानी पड़ रही है। इससे काफी हानि हो रही है। पंचायत के निर्णय के अनुसार अब शादी और अन्य कार्यक्रमों में कोई भी सदस्य टिफिन नहीं लाएगा। समारोह में केवल खाना खाकर घर को वापस जाएंगे। दूसरी ओर अंतिम संस्कार के समय अब ग्रामीण शव पर कफन डालने के बजाए संबंधित परिवार की आर्थिक रूप में मदद करेंगे ताकि, उस राशि का सही उपयोग हो सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों निर्णयों को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में भलवानी पंचायत प्रधान संजीव अंगारिया का कहना है पंचायत ने शादी और अन्य कार्यक्रमों में टिफिन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही अंतिम संस्कार के समय शव पर कपड़ा डालने के बजाए संबंधित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed