फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दड़ूही भूमि फर्जीवाड़ा ; फिर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे ग्रामीण

दड़ूही भूमि फर्जीवाड़ा ; फिर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे ग्रामीण

Sat, 04 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते दड़ूही गांव में करोड़ों के भूमि फर्जीवाड़े में निष्पक्ष जांच के लिए ग्रामीण फिर गांधी चौक पर आठ अगस्त से 75 घंटों की भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संबंध में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को भी अवगत करवाया है। जिला मुख्यालय के साथ लगते उप महाल विकास नगर में सौ कनाल सरकारी भूमि को मलकीयत में तबदील कर रसूखदारों ने उसका करोड़ों रुपये में सौदा कर डाला है। गांव के एक दर्जन बाशिंदों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से भी की है। विकास नगर के रहने वाले फिल्लू ने कहा कि कुछ रसूखदारों ने करीब सौ कनाल सरकारी जमीन मलकीयत भूमि में तबदील कर उसे लगभग 15 करोड़ में बेच दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए ग्रामीण आठ अगस्त से 75 घंटों की शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। फिल्लू ने कहा कि 2006-07 में हुए बंदोबस्त की नवीन अक्श नक्शा मुसाबी के खसरा नंबर इस्तेमाल साल 1965-66 से कहीं नहीं मिल रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुराने रिकॉर्ड को नष्ट कर मामले को दबाने का प्रयास राजस्व विभाग कर रहा है। इस बारे में 2012 में भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मौके पर केसर सिंह, रिखी राम, कालीदास, किशोर लाल, रमेश चंद, मेहर सिंह, राम लाल, प्यार चंद, रमेश चंद, अमर सिंह, शक्ति चंद, करतार चंद, टीसी पटियाल, जीवनदास, भूमि देव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed