फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सघन बागवानी तकनीक और वैज्ञानिक सिंचाई व्यवस्था पर किया मंथन

सघन बागवानी तकनीक और वैज्ञानिक सिंचाई व्यवस्था पर किया मंथन

Thu, 11 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बागवानी तकनीकी अधिकारियों को परियोजना की बारीकियां समझाने के लिए विशेषज्ञों का एक दल वीरवार को हमीरपुर पहुंचा। हमीरपुर में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि परियोजना के तहत शीतोष्ण इलाकों में सेब, नाशपाती, आडू, पलम, चेरी, खुमानी और अखरोट के साथ सब ट्रॉपिकल इलाकों में आम, लीची और नींबू प्रजातीय फलों की सघन बागवानी को बढ़ावा दिया जाना है।
विज्ञापन

परियोजना का लक्ष्य है कि राज्य के छोटे, सीमांत, और मंझोले किसानों के साथ महिला बागवानों को भी ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाए। हमीरपुर में दो दिवसीय दौरे के दौरान शिमला से आए विशेषज्ञों के दल ने अधिकारियों से हर जिले में किसान समूह बनाए जाने पर बल दिया। हमीरपुर के बागवानी उपनिदेशक के कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों के दल ने सघन बागवानी तकनीक और वैज्ञानिक सिंचाई व्यवस्था को लेकर मंथन किया। इसके साथ ही सघन बागवानी से होने वाले आर्थिक लाभ और पर्यावरणीय व सामाजिक संतुलन को लेकर भी चर्चा की गई। विशेषज्ञों का दल दूसरे दिन हमीरपुर में बागवान किसान समूह बनाने और चुने गए इन समूहों के लाभार्थियों की पहचान करने के लिए बागवानी से जुड़े इलाकों का भी दौरा करेगा। इसमें शिमला से आई टीम से विशेषज्ञ सुरेंद्र कुमार, डॉ. प्रबल चौहान, डॉ. एचआर शर्मा, डॉ. मनोज जोशी, शैफाली शर्मा, डॉ. जगदीश शर्मा, प्रो. एनएस विष्ट, उपनिदेशक डॉ. आरके धीमान सहित अन्य तकनीकी अधिकारी उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed