फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अध्यापकों के लिए डीएलएड की शर्त को हटाया जाए : संघ

अध्यापकों के लिए डीएलएड की शर्त को हटाया जाए : संघ

Wed, 10 Jan 2018 11:11 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। अध्यापकों के लिए अनिवार्य की गई डीएलएड की शर्त का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया है। नादौन के बीआरसीसी भवन में इकाई प्रधान कुशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अध्यापकों ने मांग की है कि इस शर्त को शीघ्र हटवाया जाए। इसके साथ ही संघ ने मांग की है कि सर्दी को देखते हुए स्कूल में बच्चों के आने के समय में बदलाव किया जाए तथा स्कूल का समय सुबह नौ बजे की बजाय दस बजे किया जाए। इसके अलावा संघ ने सरकार से उनकी अन्य मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों को शीघ्र लागू किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने व 4-9-14 की विसंगतियों को दूर करके अध्यापकों को इसका लाभ दिया जाए। पाठशालाओं में अंशकालीन जलवाहकों के पदों को शीघ्र भरने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों का भुगतान सरकार द्वारा खंड कार्यालयों के माध्यम से करना सुनिश्चित किया जाए। संघ ने सरकार से सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है। इस अवसर पर सज्जन कुमार, रणजीत सिंह, सुनील कुमार, मनुज शर्मा, अनिल कुमार तथा विजय कुमार सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed